14 मार्च से इन राशियों की होगी चांदी, संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan11, Mar 2025 06:00 PMjagran.com

सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन

एक तरफ जहां देशभर में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

इन 2 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत खुल सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में जानें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। भगवान शिव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कामकाजी जीवन में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवन में नया सवेरा आएगा।

जीवन में खुशियों का आगमन

जीवन में नया सवेरा होने के साथ-साथ करियर संबंधी परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

वृषभ राशि

सूर्य देव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी और आमदनी बढ़ेगी। आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

रुके हुए काम होंगे पूरे

रिश्ते मधुर होने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। इसके अलावा, जीवन भी संवर जाएगा।

मिथुन राशि

यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रोग मुक्त रहेंगे। सूर्य देव की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com