पैसे देने के लिए कौन सा हाथ शुभ माना जाता है?


By Lakshita Negi14, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

हमारी संस्कृति में हर छोटे-बड़े काम को शुभ और अशुभ मान्यताओं के आधार पर किया जाता है। खासकर जब बार पैसों की हो, इसे सोच समझकर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पैसे सही हाथ से देने पर सुख-समृद्धि बनी रहती है और गलत हाथ से देने पर धन हानि हो सकती है। आइए जानें किस हाथ से पैसे देना शुभ होता है।

दाहिने हाथ से पैसे देना

हमारी परंपरा में दाहिने यानी राइट हाथ से धन देना शुभ माना जाता है। इसलिए धन, दान या कोई कीमती वस्तु देने के लिए हमेशा दाएं हाथ का इस्तेमाल किया जाता है।

धार्मिक मान्यता

हिंदू धर्म में दाएं हाथ को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। पूजा, हवन और अन्य धार्मिक काम करने के लिए दाएं हाथ का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

बाएं हाथ से पैसे देना अशुभ क्यों?

बाएं हाथ को बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है। यह हाथ मुख्य रूप से सफाई कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे पैसे देने के लिए अशुभ माना जाता है।

कर्म सिद्धांत के लिए दाहिने हाथ

शास्त्रों के अनुसार हारा दायां हाथ शुभ कार्यों का प्रतीक है। इसे कर्मयोग से जोड़ा जाता है, जिससे धन का सही दिशा में प्रवाह होता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

व्यापार और व्यवसाय में नियम

व्यापार में भी दाएं हाथ से ही पैसे देने और लेने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता बना रहता है और लेन-देन में शुभता आती है।

क्या बाएं हाथ से पैसे देना गलत है?

अगर कोई इंसान बाएं हाथ से काम करने में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करता है, तो यह पूरी तरह गलत नहीं होता है।

पैसे देने के लिए दाहिने हाथ का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।