सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है शुभ, मिलती है कामयाबी


By Ashish Mishra11, Mar 2025 01:10 PMjagran.com

रात में सपने देखना

अक्सर लोगों को रात में सोते समय सपने दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में क्या दिखना कामयाबी का संकेत होता है?

स्वप्र शास्त्र

इस शास्त्र में सपने में दिखने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कई चीजें ऐसी होती हैं, जो तरक्की के संकेत होती हैं।

सपने में दिखने वाली शुभ चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे सपने में दिखना शुभ होता है। वहीं, कई चीजें जीवन में संकट आने के संकेत भी हो सकते हैं।

देवी-देवता दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बार-बार देवी-देवताओं को देखना शुभ होता है। इसका मतलब आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है।

सपने में बारिश देखना

कई बार व्यक्ति को सोते समय सपने में बारिश दिखाई देती है। इसका मतलब आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने वाली हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

खुद को दीवार पर बैठे देखना

रात में सोते समय व्यक्ति खुद को ऊंची दीवार पर बैठे देखता है। इसका मतलब आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य होंगे।

जलता हुआ दीपक देखना

सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है और आर्थिक तंगी दूर होगी।

कार्य में मिलती है सफलता

सोते समय इस तरह के सपने देखना शुभ होता है। इसका मतलब आपको करियर में जल्द सफलता मिलने वाली है धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

पढ़ते रहें

सपने में दिखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ