होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान होलिका की अग्नि में कई चीजें डालना शुभ होता है।
ज्योतिषियों की मानें तो 13 मार्च को होलिका दहन का समय देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ होगा।
अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और संकट से छुटकारा मिलता है।
ऐसा करते समय अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम् मंत्र बोलना चाहिए। इससे भय से मुक्ति मिलती है।
होलिका दहन के समय इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।
होलिका दहन के समय मंत्र का जाप करने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं। इसके साथ ही, करियर में सफलता के द्वार खुल जाते हैं।
होलिका दहन में गाय के गोबर के उपले और गेंहू की बाली डालते समय मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
होलिका दहन के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ