मंगल के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा खोया प्यार


By Amrendra Kumar Yadav05, Jun 2024 03:23 PMjagran.com

ग्रहों के सेनापति मंगल देव

मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल देव को ऊर्जा और साहस का स्वामी कहा जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह के मजबूत होने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

मेष राशि में गोचर

मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर 1 जून को हुआ है। मंगल देव 12 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे और फिर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

मिलेगा खोया हुआ प्यार

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को खोया हुआ प्यार भी वापस मिल सकता है।

तुला राशि के लोग

ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, इस राशि के लोग प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं, इस राशि के जातकों की शादी भी जल्दी होती है।

प्रेम-प्रसंग का लाभ

वहीं, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के बाद इस राशि के लोगों को प्रेम-प्रसंग में लाभ मिलने की संभावना है। अगर रिश्ते में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो इस दौरान सुलझ सकता है।

धनु राशि

वहीं, मंगल का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए भी बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान इस राशि के लोगों को प्यार में सफलता मिलने की उम्मीद है।

हो सकती है शादी

इस दौरान प्रेमी जोड़ों के शादी के भी योग बन रहे हैं। शादी के प्रस्ताव पर माता-पिता की मुहर लग सकती है। वहीं, रिश्ते में मजबूती भी मिलती है।

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों को प्यार में सफलता मिलने की उम्मीद है। ज्योतिष से जु़ड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com