माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra24, Feb 2024 02:13 PMjagran.com

माघ पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किन राशियों को लाभ होगा?

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

इस तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2024 को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से हो गई है। इस तिथि का समापन 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 पर होगा।

माघ पूर्णिमा पर शुभ योग

इस दिन शुभ योग बनने से कई राशियों को लाभ होने वाला है। माघ पूर्णिमा पर शनि और बुध, कुंभ राशि में सूर्य का त्रिग्रही योग बन रहा है।

मेष राशि के जातक

पढ़ाई करने वाले मेष राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रेम-संबंध भी मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को नौकरी मिलेगी।

मिथुन राशि के जातक को होगा लाभ

माघ पूर्णिमा पर शुभ योग बनने से मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा इन जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है।

तुला राशि के जातक

इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान तुला राशि के जातक भूमि वाहन खरीद सकते हैं। इन लोगों को हर क्षेत्र में मनपसंद सफलता मिलेगी।

सिंह राशि के जातक

इस राशि के जातक का पढ़ाई में मन लगेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा और आय में भी वृद्धि के साथ वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा।

कार्यों में सफलता

माघ पूर्णिमा के दौरान इन राशियों को हर कार्यों में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा व्यापार में नए लोगों का साथ मिल सकता है।

पढ़ते रहें

राशि के अनुसार करियर चुनने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ