माघ महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को है।
यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन दान आदि का बहुत महत्व होता है। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही की गई है। इन कामों को करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
माघ पूर्णिमा के दिन काले वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए, ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं, इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे वर्क प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है।
इस दिन काले कपड़े पहनने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इन दिन काले कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन बाल कटाने से बचना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
बालों की तरह इस दिन नाखून काटने से भी बचना चाहिए, क्योंकि नाखून को मृत हिस्सों के रूप में माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होते हैं।
इस दिन सुबह जल्दी उठें, ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देर तक सोने से दुर्भाग्य आता है। इससे धन हानि का सामना करना पड़ता है।
इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें, इसके साथ ही किसी का अपमान भी न करें, ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
माघ पूर्णिमा के दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए, आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com