होली पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav22, Mar 2024 04:29 PMjagran.com

रंगों का त्योहार होली

होली रंगों का त्योहार है, इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाते हैं और गले लगकर होली की बधाई देते हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है।

होली पर चंद्रग्रहण

इस साल होली पर चंद्रग्रहण लग रहा है, हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

होली के शुभ अवसर पर चंद्रग्रहण मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दिन बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि

होली का दिन इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दिन बिजनेस तथा नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लोगों का साथ मिलेगा, जिससे सफलता के योग बन रहे हैं, हालांकि इस दिन व्यवहार को संयमित रखें।

धनु राशि

इस राशि के लोगों कोे कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी कर रहे लोगों को अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि

होली के दिन इस राशि के लोगों को अच्छे फल मिलेंगे, इस दिन कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, हालांकि वाणी को संयमित रखें नहीं तो किसी से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

होली का दिन इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com