साल 2024 में इन 4 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला


By Amrendra Kumar Yadav12, Dec 2023 04:50 PMjagran.com

साल 2023 का अंत

साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है, अगले साल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल क्या पाया, क्या हासिल किया इसकी चर्चा होने लगी है।

2024 की शुरूआत

ज्योतिष के अनुसार भी लोगों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा, इसकी जानकारी ले रहे हैं। ऐसे में ज्योतिष के मुताबिक कुछ राशियों के लिए आगामी साल काफी अच्छा रहने वाला है।

गुरु ग्रह की होगी कृपा

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत खास स्थान प्राप्त है, गुरु जिस भी राशि से जुड़ेंगे उस राशि के लोगों का कल्याण संभव है। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं।

मेष राशि के लिए आने वाला साल रहेगा भाग्यशाली

आने वाला साल मेष राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इस साल करियर में ग्रोथ की संभावनाएं बन रही हैं।

धनु राशि की खुलेगी किस्मत

साल 2024 धनु राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, इस वजह से उनकी कृपा इस राशि के लोगों पर जमकर होगी।

कुंभ राशि के लोगों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को आगामी साल में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और वहीं जिन लोगों की नौकरी नहीं उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आने वाला साल इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि की होगी चांदी

अगले साल इस राशि पर गुरु की कृपा जमकर बरसेगी, करियर में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही अच्छे लोगों का साथ मिलेगा और मजबूत नेटवर्क बनाएंगे।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com