धन की कमी का सामना कर रहे लोगों मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
मां लक्ष्मी के रुष्ट होने पर धन की कमी होने लगती है। ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल का फूल और बताशे जैसी चीजें चढ़ाना चाहिए।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाना चाहिए। चारमुखी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।
गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास रहता है। रोजाना गाय की सेवन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और परिवार में धन की बढ़ोत्तरी होती है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाना चाहिए।
मां लक्ष्मी को यह फूल बेहद प्रिय है। इस फूल को मंदिर में जाकर चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।
अगर आपको किसी काम में बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार के दिन काली चींटी के सामने चीनी डालें। इससे परेशानी दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ