ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व है, सभी ग्रह समय-समय राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
जून महीने में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल देव 1 जून को मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि राशि चक्र की पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल देव और हनुमान जी आराध्य हैं।
मंगल देव अगले 1 महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान मिथुन राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। 12 जुलाई को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक हैं, इस वजह से इनको ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध 31 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 14 जून तक बुध इसी ग्रह में विराजमान रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वर्तमान में सूर्य देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य देव अगले 1 महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव के मिथुन राशि में रहने से इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 16 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
वहीं शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 12 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा।
जून महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ेगा, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com