पितृ दोष होगा दूर, ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये उपाय


By Ashish Mishra28, May 2024 12:29 PMjagran.com

पितृ दोष की समस्या

कई लोग पितृ दोष का सामना करते हैं। इस दोष के होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इस दोष को दूर करने लिए क्या उपाय करने चाहिए?

ज्येष्ठ अमावस्या कब है?

इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 06 जून को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन शुभ कार्यों को करने से मनचाही मनोकामना की पूर्ति होती है।

उपाय करना

पितृ दोष का सामना कर रहे लोगों को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से दोष दूर होने लगता है।

पितृ चालीसा का पाठ

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ‘हे पितरेश्वर आपको दे दियो आशीर्वाद, चरण शीश नवा दियो रख दो सिर पर हाथ। सबसे पहले गणपत पाछे घर का देव मनावा जी, हे पितरेश्वर दया राखियो, करियो मन की चाया जी।’ का पाठ करें।

दोहा पढ़ें

पितरों को स्थान दो, तीरथ और स्वयं ग्राम। श्रद्धा सुमन चढ़ें वहां, पूरण हो सब काम। झुंझनू धाम विराजे हैं, पित्तर हमारे महान। दर्शन से जीवन सफल हो, पूजे सकल जहान। जीवन सफल जो चाहिए, चले झुंझनू धाम। पित्तर चरण की धूल ले, हो जीवन सफल महान।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कपूर जलाएं

ज्येष्ठ अमावस्या की शाम कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाएं। इसके बाद जलते कपूर को छत के मध्य रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और पितृ दोष से छुटकारा मिलने लगता है।

गरीबों को भोजन कराएं

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों और गरीबों को भोजन कराना चाहिए। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में होने वाले दोष को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ