ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका असर विभिन्न राशियों पर सकारात्मक और नकारात्म असर होता है।
बुध ग्रह को बुद्धि और विकास का कारक ग्रह माना जाता है, बुध अगले महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका असर राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इससे कुछ राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी और आय के साधनों में विस्तार होगा।
इस वक्त परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों पर विशेष कृपा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इस दौरान सुख-समृद्धि मिलेगी और साथ ही किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
यह समय कर्क राशि के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। बुध के राशि परिवर्तन से करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
बुध के मकर राशि में प्रवेश से सिंह राशि के लोगों को धन लाभ होगा, इस दौरान किसी नई संपत्ति के मालिक बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM