बुध का मिथुन राशि में होगा उदय, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत


By Ashish Mishra21, Jun 2024 03:34 PMjagran.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

ग्रह के राशि परिवर्तन से कई जातकों को फायदा होता है। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि में बुध ग्रह के उदय होने के किन राशियों को फायदा होगा?

बुध का मिथुन राशि में उदय

ग्रहों के राजकुमार बुध 27 जून 2024 को सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर मिथुन राशि में उदय होंगे। इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है।

इन राशियों को होगा फायदा

बुध ग्रह के मिथुन राशि में उदय होने से कई राशि के जातकों को फायदा होगा। कई जातकों की सोई हुई किस्मत भी जाग जाएगी।

मिथुन राशि के जातक

इस राशि में बुध ग्रह उदय होंगे। इन जातकों को व्यवसाय और कारोबार में बेहद फायदा होगा। इसके अलावा, आय के नए रास्त खुलेंगे।

वृषभ राशि के जातक

बुध ग्रह के मिथुन राशि में उदय होने पर इस राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। इन लोगों को व्यापार में अधिक पैसा कमाने का योग बन सकता है।

कन्या राशि के जातक

इस राशि के जातक अपने काम को करने के लिए सचेत रहेंगे। ये जातक करियर में भी आगे तक जाएंगे।

सिंह राशि के जातक

बुध ग्रह के मिथुन राशि में उदित होने पर सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। इन लोगों को रुका हुआ धन भी मिल सकता है।

कुंभ राशि के जातक

इन जातकों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी। इन जातकों को व्यापार में ज्यादा कमाई होगी और धन की बजत करने में भी सफल होंगे।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ