आषाढ़ महीने में करें इन 3 चीजों का दान, नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra21, Jun 2024 01:50 PMjagran.com

आषाढ़ का महीना

सनातन धर्म में आषाढ़ महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस महीने में किन चीजों का दान करना चाहिए?

आषाढ़ महीने की शुरुआत

इस साल आषाढ़ माह 23 जून 2024 को शुरू हो रहा है। वहीं, इस महीने का समापन 21 जुलाई 2024 को होगा।

दान करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए दान करना लाभकारी होता है। कई चीजें ऐसी हैं जिसे दान करने से पैसों की कमी नहीं होती है।

वस्त्र का दान करें

आषाढ़ माह में जरूरतमंद और गरीब लोगों को वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होने लगती है।

अन्न का दान करें

आषाढ़ महीने में अन्न का दान करने से धन की कमी नहीं होती है। ऐसा करने से जीवन-भर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

काले तिल का दान

आषाढ़ महीने के काले तिल का दान करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इच्छाओं की पूर्ति होती है।

आर्थिक स्थिति बेहतर होना

आषाढ़ महीने में इन 3 चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

परिवार में खुशहाली

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो आषाढ़ महीने में वस्त्र, अन्न और काले तिल का दान करना चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ