Gupt Navratri की शुरुआत कब से होगी? जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra21, Jun 2024 01:09 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि

हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी?

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 06 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 26 मिनट के बीच रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक रहेगा। इस बीच भी घटस्थापना कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि

इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर पूजा घर में प्रवेश करके माता रानी को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार अर्पित करें।

दीपक जलाएं

गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजा करते समय मां दुर्गा को सिंंदूर का तिलक लगाकर घी का दीपक जलाएं।

गुड़हल के फूल की माला

मां दुर्गा की पूजा करते समय लाल फूल अर्पित करना शुभ होता है। इसके साथ ही, गुड़हल के फूल की माला अर्पित करें।

भोग लगाएं

माता रानी की पूजा करते समय पूरी, बतासा, चना, हलवा और फल मिठाई आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ