Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना


By Ashish Mishra21, Jun 2024 07:56 AMjagran.com

परेशानी का सामना करना

आज के दिन कई राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों के लिए मांगलिक कार्य के योग भी बनेंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ हो सकता है, जिस करण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें, वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। आज आपको दिनभर की भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप बड़ी डील आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से मिल सकती है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप आपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं, यात्रा में सुखद अनुभूति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज का दिन आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम शुरू करने के लिए प्रॉपर्टी आदि का लेनदेन कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखने का है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन राशिफल

आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी, आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं। उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ