धार्मिक शास्त्रों में भोजन संबंधी नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो खाने में बरकत नहीं होती।
इन नियमों में यह भी बताया गया है कि भोजन के बाद थाली में हाथ धोना चाहिए या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
नियम कहता है कि भोजन ग्रहण करने के बाद थाली में हाथ धोना किसी भी तरह से शुभ नहीं है।
इससे अन्नपूर्णा देवी रुष्ट हो जाती हैं। आपके जीवन में कई तरह की कठिनाइयां आ सकती हैं।
थाली में हाथ धोने के साथ ही भोजन संबंधी कुछ और नियम भी बताए गए हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए।
खाना खाते समय बार-बार पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है।
कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे धन-अन्न की कमी होने लगती है।
खाना खाते समय कभी भी भोजन की निंदा न करें। इससे माता अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
भोजन संबंधी ये नियम जरूर ध्यान में रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com