बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से ये राशियां होंगी धनवान


By Amrendra Kumar Yadav04, Mar 2024 05:11 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक, सभी ग्रह समय–समय पर चाल परिवर्तन करते रहते हैं और इसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक एवं नकारात्मक रूप से पड़ता है।

ग्रहों के राजकुमार बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन

इस महीने की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध ग्रह 7 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

शुक्र ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश

वहीं धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश हो रहा है, ऐसे में इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि की बदलेगी किस्मत

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूर्ण होंगे।

आय के साधनों में होगा विस्तार

इस दौरान आय के साधनों में विस्तार होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि के लोगों को होगा धन लाभ

वहीं कन्या राशि के लिए इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी और दोस्तों व परिवार का साथ मिलेगा।

बिजनेस में होगी तरक्की

इस महीने में इस राशि के लोगों के बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं, वहीं रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धन लाभ भी होगा और नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की उम्मीद है।

धनु राशि को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है, इस दौरान आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होंगे और जीवन में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन का असर इन राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM