मंगल कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा बंपर लाभ


By Amrendra Kumar Yadav21, May 2024 02:34 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व होता है, ज्योतिष की गणनाओं के मुताबिक, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

मंगल देव हैं ग्रहों के सेनापति

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है, मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह भूमि, साहस, शौर्य के स्वामी माने जाते हैं।

मंगल देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन

मंगल ग्रह 1 जून को राशि परिवर्तन कर रहे हैं, दोपहर में 3 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि राशि चक्र की पहली राशि है।

इन राशियों को होगा लाभ

मंगल के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इन राशियों की चर्चा करेंगे। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से मंगल ग्रह प्रसन्न होते हैं।

कुंभ राशि को होगा लाभ

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मान-सम्मान में वृद्धि

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को प्रतिष्ठा मिलेगी और बिजनेस में भी लाभ की संभावना है। मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप 21 बार करें।

मीन राशि का भाग्योदय

वहीं मीन राशि के लोगों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होने वाला है, इस दौरान धन लाभ की संंभावना अधिक है।

बिजनेस में लाभ

बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है, इसके लिए परिवारीजन और रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए मां दुर्गा का यज्ञ और हवन करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है।

मंगल देव के राशि परिवर्तन का असर इन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM