जीवन में सफल होने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए?


By Ashish Mishra21, May 2024 01:21 PMjagran.com

असफलता का सामना करना

अक्सर लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को परिश्रम करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए।

लक्ष्य का निर्धारण

जीवन में सफल होने के लिए सबसे पहले लक्ष्य को निर्धारित करना जरूरी होता है। बिना लक्ष्य निर्धारित किए परिश्रम नहीं करना चाहिए।

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाली परेशानी समेत असफलता से बचने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। कई मंत्र ऐसे होते हैं, जो जीवन में सफलता दिलाने में मदद करते हैं।

सफल होने के लिए मंत्र

सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए ‘ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जल्द सफलता मिलने लगती है।

बाधा को दूर करना

अगर किसी काम को करने में बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सफलता मिलने में आसानी होती है।

सूर्य को जल दें

कार्य में सफलता के लिए रोजाना सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय 'ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः' मंत्र पढ़ना चाहिए।

सकारात्मक सोच

जीवन में सफल होने के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समय से काम करना

व्यक्ति को समय का ध्यान रखकर काम करना चाहिए। इससे आपके ऊपर लोगों का विश्वास बना रहता है।

पढ़ते रहें

जीवन में सफलता पाने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ