अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में कई शुभ चीजों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को रखने से धन लाभ होता है?
वास्तु के नियमों का पालन करने से धन की कमी नहीं होती है। वहीं, इन नियमों को न मानने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे घर में रखने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है।
घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से धन और सुख में आ रही बाधा दूर होने लगती है। मूर्ति न होने पर भगवान गणेश की मूर्ति भी लगा सकते हैं।
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर रखने से पैसों की कमी नहीं होती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
घर में शंख रखने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। नियमित शंख बजाने से घर और उसके आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
नारियल को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में एकाक्षी नारियल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा में चांदी की बांसुरी रखना चाहिए। ऐसा करन से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ