ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष स्थान है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। उन्हें साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है।
कुंडली में मंगल ग्रह के मजबूत होने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं। वहीं, मंगल के कमजोर होने से बार-बार असफलता मिलती है।
ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक, भूमि और साहस के स्वामी मंगल ग्रह 16 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
इस समयावधि में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि, वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
मंगल ग्रह इस समय इसी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन के समय इस राशि के लोगों पर विशेष कृपा बरसाएंगे। इस दौरान शुभ कार्यों में शामिल होंगे और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
मिथुन राशि के लोगों पर मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं और आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है।
मंगल देव इस राशि के लोगों पर विशेष रूप से कृपा बरसाएंगे। इस दौरान नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी विशेष लाभ मिलते हैं।
मंगल राशि के ग्रह परिवर्तन से इन राशियों को विशेष लाभ होंगे। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM