अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई शुभ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, इन राशियों पर मां दुर्गा की कृपा बरसती है।
मां दुर्गा की कृपा से इन राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, इन राशियों के बारे में जानें।
वृषभ राशि के जातकों के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद होता है।
इन राशि के जातकों को पूजा के समय भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
तुला राशि के जातकों का स्वामी भी शुक्र देव हैं। वहीं, आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है। शुक्र देव प्रेम, विवाह, सुख, शोहरत एवं समृद्धि के कारक माने जाते हैं।
मां दुर्गा की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर रहती है। इसके लिए ज्योतिष तुला राशि के जातकों को सौभाग्यशाली कहते हैं।
अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई है, तो आप किसी राजा से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com