ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व होता है। सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
चंद्र देव को मन का कारक कहा जाता है। चंद्र देव 11 सितंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है।
चंद्र देव इन दिनों वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और 11 सितंबर को रात 9 बजकर 21 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
चंद्रमा का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक रूप से तरक्की के योग बन रहे हैं।
इस दौरान किसी यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस समयावधि में दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को भी विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
इस दौरान घर में होने वाले मनमुटाव से छुटकारा मिलेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
चंद्रमा का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM