हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे परिवर्तिनी एकादशी पर खाना शुभ होता है। इन चीजों को खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन शकरकंद का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, कूट्टू के आटे की रोटी भी खा सकते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी पर अंगूर, केला और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन दूध और दही का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, आलू-साबूदाने की सब्जी भी खा सकते हैं।
परिवर्तिनी एकादशी पर लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज होने लगते हैं।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ