10 मार्च तक इन राशियों पर रहेगी बुध की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav08, Feb 2024 03:56 PMjagran.com

ग्रहों के राजकुमार हैं बुध

बुध ग्रह ग्रहों के राजकुमार हैं, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। बुध ग्रह ने 1 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश किया था।

मकर राशि में हो रहे हैं अस्त

बुध ग्रह मकर राशि में अस्त हो रहे हैं, बुध के अस्त होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

कर्क राशि की खुलेगी किस्मत

बुध के अस्त होने से कर्क राशि के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

बुध के अस्त होने से इस राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा, सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि के लोगों को मिलेगी सफलता

इस दौरान धनु राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

सहयोगियों का मिलेगा साथ

नौकरी पेशा लोगों को सहयोगियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

वृषभ राशि के लिए है शुभ समय

वृषभ राशि के लोगों के लिये यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ मिलेगा।

आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इस समय में इनसे छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे जिनसे धन लाभ होगा।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com