अगले 9 महीने तक शनि इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान


By Amrendra Kumar Yadav14, Mar 2024 02:50 PMjagran.com

न्याय के देवता हैं शनि देव

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, शनि देव सभी को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव की कृपा से जीवन की सारी परेशानियां दूर होतीं है, वहीं उनकी बुरी नजर से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कुंभ राशि में विराजमान हैं शनि देव

शनि देव इन दिनों अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान हैं, इस पूरे साल शनि देव इसी राशि में रहेंगे। हालांकि इन दिनों शनि देव अस्त हैं और जल्द ही उनका उदय होने वाला है। ऐसे में शनि देव के उदय होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि पर होगी शनि देव की कृपा

इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होगी, इस दौरान आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में होगी तरक्की

वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है, इस दौरान किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

तुला राशि पर मेहरबान होंगे शनि

शनि के उदय होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, इस दौरान किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं काफी दिनों से रुके हुए काम भी पूर्ण होंगे।

करियर में तरक्की के बन रहे हैं योग

इस दौरान इस राशि के लोगों के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं, नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा आय के साधनों में विस्तार हो सकता है, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि की चमकेगी किस्मत

वहीं धनु राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, शनि के उदय होने से धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और धन प्राप्ति के नए साधन मिलने की संभावना है।

दोस्तों का मिलेगा साथ

इस दौरान दोस्तों का साथ मिलेगा, जिससे सभी काम पूरे होंगे, इसके साथ ही वर्कप्लेस पर सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे करियर में तरक्की होगी। हालांकि इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें।

शनि देव के उदय होने से इन राशियों के लोगों पर विशेष रूप से कृपा बरसेगी, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com