शनि देव न्याय के देवता कहलाते हैं। शनि देव को कर्म का कारक माना जाता है। जिस पर भी शनि देव की कृपा होती है, उसको किसी चीज की कमी नहीं होती है।
शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, इस पूरे साल शनि देव अपनी स्वराशि में रहेंगे। शनि देव के स्वराशि में रहने पर विभिन्न राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।
पूरे साल मेष राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा बरसेगी, इस साल आय के साधनों में विस्तार से आर्थिक रूप से तरक्की करेंगे। शनि की कृपा से मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और इस दौरान किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
साल 2024 में वृषभ राशि के लोगों की तरक्की होगी, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। इस साल कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों तो विशेष लाभ मिलेंगे। साल 2024 में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
साल 2024 में मिथुन राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इस दौरान आर्थिक रूप से खूब तरक्की करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि पर शनि देव की जमकर कृपा बरसेगी। इस दौरान आर्थिक रूप से तरक्की के योग बन रहे हैं। इस साल धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। इस दौरान मानसिक रूप से शांत रहेंगे।
इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM