दीपक का यह इस्तेमाल बना देगा आपको मालामाल


By Farhan Khan12, Jan 2024 06:08 PMjagran.com

दीपक जलाना

शास्त्रों में बताया गया है कि हर दिन दीपक जलाने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में प्रगति व समृद्धि आती है। साथ ही दीपक की ऊर्जा से चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

दीपक से जुड़े उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक जलाने का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और नौकरी व व्यापार में अच्छी उन्नति होती है।

राहु केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

राहु केतु के दोष से मुक्ति के लिए घर में सुबह शाम अलसी के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में राहु केतु का दोष दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

धन संबंधी समस्या होगी दूर

धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी के सामने हर रोज सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नौकरी और व्यापार में उन्नति

आरोग्य व धन वृद्धि के लिए किचन में जहां आप पानी रखते हों, वहां पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है और नौकरी व व्यापार में अच्छी उन्नति होती है।

कर्ज से मुक्ति

कर्ज से मुक्ति के लिए घर में हर रोज तेल का दीपक जलाना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद सायंकाल के समय पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।

परिवार में होगी सुख-शांति

परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः: मंत्र का जप करना चाहिए।

शत्रुओं से निजात

अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए हर सोमवार और शनिवार को भगवान भैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com