पानी में हल्दी डालकर पोछा लगाने के फायदे


By Ashish Mishra26, Jan 2024 03:00 PMjagran.com

पोछा लगाना

घर में साफ-सफाई रखने के लिए पोछा लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि पानी में हल्दी मिलाकर पोछा लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी चीज का उपयोग करने के पहले वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

हल्दी के फायदे

हेल्थ से लेकर अध्यात्म तक हल्दी के कई फायदे होते हैं। घर में हल्दी से कई उपाय करने से खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहता है।

पानी में हल्दी मिलना

पोछा लगाते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पानी में क्या मिलना है? पोछा लगाते समय पानी में हल्दी मिलाना शुभ माना जाता है।

पोछा लगाने की दिशा

घर में पोछा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। हमेशा घर के उत्तर दिशा से पोछा लगाने की शुरुआत करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मां लक्ष्मी का आगमन

पानी में हल्दी मिलाकर पोछा लगाने से घर में मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा घर में मां लक्ष्मी का आगमन भी होने लगता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पानी में हल्दी मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

आर्थिक लाभ होना

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पानी में हल्दी मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ