मकर संक्रांति पर पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए?


By Ashish Mishra12, Jan 2024 10:00 PMjagran.com

मकर संक्रांति

सनातन धर्म में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर पानी में क्या मिलाकर स्नान करना चाहिए?

कब है मकर संक्रांति?

साल के शुरुआत में पड़ने वाला यह पर्व काफी पवित्र माना जाता है। इस साल 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

स्नान करना

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से कई दोष दूर होने लगते हैं।

पानी में तिल डालकर स्नान करना

मकर संक्रांति पर पानी में तिल का तेल डालकर स्नान करना अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में खून का संचरण अच्छा होने लगता है।

पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना

अगर आप मकर संक्रांति के दिन नदी में जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

दान करना

मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व होता है। इस जरूरतमंद लोगों को कंबल और काले तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन उड़द खिचड़ी खाने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी भी दान करना चाहिए।

मानसिक तनाव से छुटकारा

आज के समय में अधिकतर लोग तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन पानी में तिल डालकर स्नान करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ