Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि के लोगों को होगा धन, यश, कीर्ति की प्राप्ति


By Mahak Singh20, Dec 2022 07:13 PMjagran.com

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा, आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृष राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में निकटता आएगी।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

तुला राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, यात्रा की स्थिति सुखद होगी।

मकर राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी लेकिन पारिवारिक तनाव रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

विरोधी परास्त होगा, चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

मीन

रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।