मार्च के अंत में इन 5 राशियों पर कृपा बरसाएंगे शनि देव


By Amrendra Kumar Yadav15, Jan 2024 08:00 AMjagran.com

शनि देव हैं न्याय के देवता

शनि देव न्याय के देवता हैं, शनिदेव की कृपा जिसपर होती है उसका कोई भी काम नहीं रुकता है। शनिदेव साल 2024 में अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान हैं।

कुंभ राशि में होंगे उदय

शनि देव 17 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होंगे और फिर 25 मार्च को कुंभ राशि में ही शनि देव का उदय होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

शनि देव के उदय से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

धनु राशि के लोगों को होगा फायदा

शनि देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा, शनि के कुंभ राशि में उदय से आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

विदेश यात्रा के बन रहे हैं योग

इस दौरान इस राशि के लोगों को विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

तुला राशि के लोगों को होगा लाभ

इस राशि के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा, शनि के उदय से इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेगा बहुत लाभ

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा, जिससे जीवन की मुश्किलें दूर होंगी।

वृषभ राशि की चमकेगी किस्मत

शनि देव के कुंभ राशि में उदय से इस राशि के लोगों को बहुत लाभ होगा, इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे। आय के साधनों में विस्तार होगा।

मिलेगी सुख-शांति

इस दौरान लोगों के करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com