दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra13, Jan 2024 10:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को लगाने क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखने से पहले वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना

कई लोग दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगा देते हैं। इस दिशा में पौधा लगाने से कई परेशानियां होने लगती हैं और धन से जुड़ी भी समस्या होने लगती हैं।

आर्थिक तंगी का सामना

अगर आप तुलसी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में रखते हैं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती हैं।

तुलसी माला

अगर आप तुलसी की माला को धारण करते हैं तो जीवन में आने वाली परेशानियां कम होने लगती हैं। यह दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

दीपक जलाना

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ