वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका अगर आप पालन करते हैं तो आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
वहीं अगर पेड़-पौधे की बात करें तो यह न सिर्फ वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं बल्कि इनका अध्यात्मिक महत्व भी है।
ऐसे में आज हम कुछ पेड़ पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर की रसोई में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन लाभ भी होता है।
एलोवेरा के औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एलोवेरा का पौधा वास्तु के लिए बहुत ही शुभ होता है।
ऐसे में इसको हम अपनी रसोई में रख नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। इस पौधे को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी का पौधा सनातन धरम बहुत ही महत्वपूर्ण है। हर घर में तुलसी के पौधों को पूजा जाता है, लेकिन यह वास्तु के अनुसार भी काफी शुभ है।
इस पौधे रसोई में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसको लगाने भर से काफी आर्थिक लाभ होता है।
इस पौधे को किचन में लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि भोजन शुद्ध शाकाहारी ही बने। रसोई में मांस-मदिरा नहीं बनना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com