अक्सर लोग घर में लड्डू गोपाल को रखकर पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को किन चीजों को भोग लगाना चाहिए?
घर में पूजा करते समय भोग लगाना शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को उनके प्रिय चीजों से भोग लगाना चाहिए।
भगवान विष्णु हर अवतार को पीली चीजें ज्यादा प्रिय होती हैं। लड्डू गोपाल को पीले रंग का लड्डू भोग लगाना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं।
भगवान लड्डू गोपाल को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर मे खुशहाली भी आती है।
सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को भोग लगाना चाहिए। इस दौरान पीपते का भोग लगाने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होने लगता है।
सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल को गर्म दूध पिलाना चाहिए। इसमें केसर और हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहती है।
लड्डू गोपाल को गोंद का लड्डू बेहद प्रिय होता है। इसका भोग लगाने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होने लगते हैं। इससे जीवन में आने वाले संकट भी दूर होने लगते हैं।
घर में पूजा करने के लिए एक स्थान निर्धारित किया जाता है। लड्डू गोपाल को घर के पूजा स्थल पर रखना शुभ माना जाता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ