मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया गया है, मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।
मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह कहा जाता है, इस ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
मंगल ग्रह 5 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी, इस दौरान इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। इस अवधि में नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा।
इस दौरान आय के साधनों में वृद्धि होगी। वहीं परिवार के साथ में अच्छा साथ बीतेगा। किसी वाहन और नई चीज को खरीद सकते हैं।
मंगल ग्रह के मकर राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के लोगों की किस्मत चमकेगी। इस राशि के लोगों को इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेंगे और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी नए वाहन के खरीदार बन सकते हैं।
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से मकर राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com