Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखेें, होंगे मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav13, Jan 2024 02:28 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के लिए कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं, जिनको अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संंचार होता है।

किचन संबंधी नियम

रसोई घर किसी भी घर का सबसे महत्पूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु शास्त्र में किचन संबंधी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनको अपनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसी ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे।

कभी खत्म न होने दे हल्दी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किचन में कभी भी हल्दी नहीं खत्म होने देना चाहिए। हल्दी के खत्म होने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

रसोई घर में हल्दी के होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रसोई घर में रखें तुलसी और एलोवेरा का पौधा

रसोई घर की शोभा बढ़ाने के लिए रसोईघर में कुछ पौधे रख सकते हैं। तुलसी और एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

इन पौधों को घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस दिशा में रखें इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

रसोई घर में इलेक्ट्रॉनकि आइटम्स रखने की भी दिशा बताई गई है, रसोईघर में मिक्सर, ओवन, रेफ्रिजरेटर आदि को दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए।

किचन की पश्चिम दिशा में रखें ये चीजें

रसोईघर की पश्चिम दिशा में प्लास्टिक, स्टील आदि के बर्तन रखने चाहिए, वहीं इस दिशा में पीतल के बर्तन भी रखने चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM