क्या मकर संक्रांति को नहाना जरूरी होता है?


By Ashish Mishra13, Jan 2024 01:13 PMjagran.com

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन स्नान करना जरूरी होता है या नहीं?

कब है मकर संक्रांति?

साल के शुरुआत में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन

सूर्य देव के ग्रह परिवर्तन करने से कुछ लोगों को लाभ होने वाला है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में उठने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। सूर्योदय के बाद स्नान करने से पूरा फल नहीं मिलता है।

मकर संक्रांति पर स्नान करने का महत्व

इस दिन स्नान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में जाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गंजाजल से स्नान करना

अगर आप मकर संक्रांति के दिन नदी में जाकर स्नान नहीं कर पाते हैं तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे पूरा फल मिलता है।

दान करना

मकर संक्रांति के दिन दान करने से विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल और अन्न दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।

मकर संक्रांति पर न करें ये काम

इस पर्व पर अल्कोहल और मांसाहारी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खाते हैं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ