देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से ये राशियां होंगी मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav02, May 2024 04:37 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष स्थान

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष स्थान है, ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।

देवगुरु बृहस्पति बदल रहे हैं चाल

देवगुरु बृहस्पति लगभग 1 वर्ष में चाल परिवर्तन करते हैं, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

ये राशियां होंगी मालामाल

गुरु ग्रह अगले साल 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे, ऐसे में कुछ राशियों पर गुरु ग्रह की जमकर कृपा बरसेगी। इन राशियों की बात करेंगे।

मेष राशि की खुलेगी किस्मत

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिल सकती है नौकरी

वहीं नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि का खुलेगा भाग्य

इस राशि के लोगों को आय में वृद्धि होगी और जीवन में नए काम करने के मौके मिलेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनकी शादी के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि के लोगों का होगा भाग्योदय

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस राशि के लोगों को धन लाभ की संभावना है। बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि पर होगी कृपा

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेंगे। इसके साथ ही करियर में सफलता के योग बन रहे हैं।

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों का भाग्य खुलेगा, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com