अक्सर लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि किन उपाय को करने से किस्मत बदल जाती है?
अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ज्योतिष में बताए गए उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से बाधा दूर होने लगती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना सुबह पानी में चीनी मिलाकर जल अर्पित करें। इससे हर काम में सफलता मिलती है।
रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से करियर में तरक्की होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली बाधा भी दूर होने लगती है।
किसी जरूरी काम से बाहर जाते समय अपने पास 4 लौंग रख लें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है और तरक्की भी होने लगती है।
रोजाना नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन मे सहजता आती है। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय गुड़ खाकर जाने से कार्य में सफलता मिलती है।
प्रतिदिन सुबह उठने के बाद हथेली को देखना चाहिए। इसके बाद हथेली को अपने चेहरे पर रखें। धीरे-धीरे किस्मत बदलने लगती है।
धन से जुड़ी समस्या का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
धन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए किए जाने वाले उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ