वरुथिनी एकादशी पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav02, May 2024 02:19 PMjagran.com

एकादशी व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। एकादशी का व्रत हर महीने में 2 बार किया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

वरुथिनी एकादशी

वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। वरुथिनी एकादशी 4 मई को पड़ रही है। इस दिन व्रत का पालन करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें, ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

बिजनेस में होगी वृद्धि

बिजनेस में लाभ के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें। यह उपाय करने से बिजनेस में लाभ होगा।

पीले रंग की चीजें करें अर्पित

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- पीले फल, फूल, मिठाइयां आदि अर्पित करें और पूजा के बाद लोगों में प्रसाद वितरित करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही कठिनाइयों से छुटकारा मिलता हैय़

आर्थिक तंगी से छुटकारा

इस दिन भगवान विष्णु के साथ में माता लक्ष्मी की पूजा करें, ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक लाभ होते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से करें जलाभिषेक

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें और बाद में इस जल का छिड़काव पूरे घर में करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

करियर में मिलेगी पदोन्नति

वहीं इस दिन एक नारियल लेकर पीले कपड़े में बांधकर श्रीहरि विष्णु जी के चरणों में अर्पित करें, ऐसा करने से करियर में पदोन्नति होती है।

वरुथिनी एकादशी पर ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com

सूर्यास्त के समय भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगे बर्बाद