ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से मानसिक रूप से शांति मिलती है और भौतिक सुख मिलते हैं।
चंद्र देव आज कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और मानसिक रूप से शांति मिलेगी।
इस राशि के लोगों को बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
चंद्रमा का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं।
बुध और शुक्र देव भी सिंह राशि में ही विराजमान हैं। चंद्रमा के इस राशि में प्रवेश से लोगों का मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर इन राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM