धनतेरस से इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, मिलेगा धन


By Ashish Mishra29, Oct 2024 01:03 PMjagran.com

धनतेरस 2024

सनातन धर्म में धनतेरस के दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस से किन राशियों को व्यापार में लाभ होगा?

धनतेरस कब है?

पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व का मनाया जा रहा है। ऐसे में 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन खरीदारी कर सकते हैं।

बुध गोचर

धनतेरस की रात 10 बजकर 38 मिनट पर बुध देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा।

तुला राशि के जातक

बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को फायदा होगा। इन जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा।

कन्या राशि के जातक

बुध देव की कृपा बरसने से इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही, करियर में सफलता के योग बनेंगे और रुके हुए कार्य होंगे।

मकर राशि के जातक

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के धन प्राप्त होगा। इन जातकों को कारोबार में नए काम मिल सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी दूर होगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, पहले से रुके हुए धन मिलने लगेंगे।

कार्य में मिलेगी सफलता

बुध के गोचर से इन जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, ये जातक करियर में खूब तरक्की करेंगे और पैसा कमाएंगे।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ