हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस बार भाई दूज कब है?
पंचांग के अनुसार, इस बार भाई दूज का पर्व 03 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को होगा।
इस दिन पूजा करते समय मिठाई, गोला, चावल, ज्योत, धूप, नारियल, रोली, चौकी, घी और आरती की थाली की जरूरत पड़ती है।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं।
भाई दूज पर तिलक लगाने से भाईयों को जीवन में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
भाई दूज पर भाई को भोजन कराने के बाद पान खिलना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बहनों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
भाई दूज पर भाई-बहन को पवित्र यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा, शाम के समय दौमुखी दीपक जलाकर दीपदान करें।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ