धनतेरस के दिन तिजोरी में क्या रखना चाहिए?


By Ashish Mishra29, Oct 2024 12:10 PMjagran.com

धनतेरस 2024

सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर तिजोरी में क्या रखना चाहिए?

धनतेरस कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व आज यानी 29 अक्टूबर को मनाया जो रहा है। वहीं, लोग सामान की खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र

धनतेरस पर वास्तु के नियमों का पालन करने से धन लाभ होता है। वहीं, कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तिजोरी में रखना शुभ होता है।

तिजोरी में गोमती चक्र रखें

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सुख-समृद्धि का आगमन

धनतेरस पर तिजोरी में गोमती चक्र रखने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

पैसों की कंगाली को दूर करने के लिए धनतेरस पर तिजोरी में गोमती चक्र रखना चाहिए। इसे रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस पर तिजोरी में गोमती चक्र रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करके धन कमाता है।

तिजोरी में सिक्का रखें

धनतेरस पर तिजोरी में चांदी का सिक्का और धनिया भी रख सकते हैं। इसे रखने से धन की कमी और वास्तु दोष दोनों दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ