दीवाली पर न करें ये 3 काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी क्रोधित


By Ashish Mishra29, Oct 2024 12:02 PMjagran.com

दीवाली 2024

सनातन धर्म में दीवाली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान रहता है। आइए जानते हैं कि दीवाली पर किन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं?

दिवाली कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

दीवाली पर न करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे दीवाली के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके अलावा, किसी से पैसा उधार लेना भी नहीं चाहिए।

देर तक न सोएं

दीवाली के दिन देर तक सोने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है। दीवाली पर सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पैसा उधार न दें

दीवाली पर किसी व्यक्ति को पैसे उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।

बाल न कटवाएं

दीवाली के दिन नाखून और बाल कटवाने से बचना चाहिए। इसे कटवाने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके अलावा, घर में दरिद्रता आने लगती है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

दीवाली पर इन कामों को करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

कर्ज की समस्या

दीवाली पर इन कामों को करने से सालभर कर्ज की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा, व्यक्ति को कार्य में असफलता का सामना भी करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

दीवाली पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ