अपने प्रियजनों को इन संदेशों से दें धनतेरस की शुभकामनाएं


By Farhan Khan29, Oct 2024 09:55 AMjagran.com

धनतेरस का पर्व

29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है।

भगवान धन्वन्तरि की पूजा

भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है। ऐसे में आप इन संदेशों के जरिए धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

हैप्पी धनतेरस

लक्ष्मी संग कुबेर आएं, विराजें धनवंतरि और गणपति, धनतेरस के शुभ अवसर पर बरसे धन और संपत्ति।।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं  

रोशनी और खुशी के इस पावन पर्व पर ईश्वर आपकी सारी मनोकामनाएं, पूरी करें, घर में सुख सम्पन्नता बरसाए, खूब पटाखे चलाइये, मिठाईयां खाइए और खुशी मनाइए।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

घर में विराजे लक्ष्मी, सदा धन बरसाती रहें, सेहत और समृद्धि नित घर में आती रहे, धनतेरस आपके लिए अत्यंत सुखदायी रहे।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका, हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर, इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा, दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा, घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं, सेहत में चार चांद लगाएं, लोग तो सिर्फ चांद पर गए हैं, आप उस से भी ऊपर जाएं।

आप इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com