Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत


By Ashish Mishra29, Oct 2024 09:00 AMjagran.com

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज के दिन कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, कई जातकों को व्यापार में लाभ होगा।

मेष राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते है। व्यर्थ के विवाद में न उलझें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच-विचार कर करें।

सिंह राशिफल

आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव, शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशिफल

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा, परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। अच्छा रहेगा आज आप विवाद में न उलझें नहीं, तो आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आप थोडा संभलकर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ